Showing posts with label शौहर के हक. Show all posts
Showing posts with label शौहर के हक. Show all posts

Thursday, January 17, 2008

शौहर के हक

बेहतरीन शौहर वो है जो* जो अपनी बीवी के साथ नरमी, खुशदिली और मुहब्बत के साथ पेश आए।* जो अपनी बीवी के हक़ अदा करने में किसी प्रकार की कोताही ना करे।* जो अपनी बीवी का इस तरह हो कर रहे कि किसी अजनबी औरत पर निगाह न डाले।* जो अपनी बीवी को अपने ऐश व आराम में बराबर की शरीक समझे।* जो अपनी बीवी पर किसी तरह का जुल्म या ज्यादती ना करें।* जो बीवी की बद्अख्लाकी पर सबर करें।* जो अपनी बीवी की खूबियों पर नज़र रखे, और गलतियों को नज़रअन्दाज कर दे।* जो बीवी की मुसिबतों, बीमारियों, रंज व ग़म में उसका भरपूर साथ दे।* जो अपनी बीवी को परदे में रखकर उसकी हिफाजत करें।* जो दीनदारी की ताकीद करता रहे और शरीअत की राह पर चलाए।* जो बीवी को अपनी मेहनत की कमाई खिलाएं।* जो बीवी के साथ साथ उसके खानदान के साथ भी अच्छा सलुक करे।* अपनी बीवी के सामने किसी दूसरी औरत की खुबसूरती की तारीफ न करे।* जो बीवी को इस तरह कन्ट्रोल रखे कि वह किसी बुराई की तरफ रुख नही करे।* जो अपनी बीवी पर एतमाद व भरोसा रखे।